मां ब्रह्मचारिणी भजन | Maa Brahmacharini Bhajan Lyrics in Hindi

मां ब्रह्मचारिणी के भजन हिंदी में: नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए समर्पित है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं। उनकी भक्ति से भक्तों को जीवन में धैर्य, एकाग्रता और आत्मबल बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

इस पावन अवसर पर मां ब्रह्मचारिणी के मधुर भजन गाकर माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें। भक्ति से भरे इन भजनों का गायन मन को शांति प्रदान करता है और मां के प्रति समर्पण भाव को गहरा करता है। आइए, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करें और नीचे दिए गए भजन को गाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

जय माँ ब्रह्मचारिणी, ब्रह्मा को दिया ग्यान।
नवरात्रे के दुसरे दिन सारे करते ध्यान॥

शिव को पाने के लिए किया है तप भारी।
ॐ नमो शिवाय जाप कर शिव की बनी वो प्यारी॥

भक्ति में था कर किया कांटे जैसा शरीर।
फलाहार ही ग्रहण कर सदा रही गंभीर॥

बेलपत्र भी चबाये थे मन में अटल विशवास।
जल से भरा कमंडल ही रखा था अपने पास॥

रूद्राक्ष की माला से करूँ आपका जाप।
माया विषय में फंस रहा, सारे काटो पाप॥

नवरात्रों की माँ, कृपा करदो माँ।
जय ब्रह्मचारिणी माँ, जय ब्रह्मचारिणी माँ॥

जय मां ब्रह्मचारिणी! जय माता दी! 🙏🌺

See also  माता शैलपुत्री भजन हिंदी में । Mata Shailaputri Bhajan in Hindi