मां ब्रह्मचारिणी की आरती | Maa Brahmacharini Ki Aarti Lyrics in Hindi

मां ब्रह्मचारिणी की आरती हिंदी में: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं। उनका श्वेत स्वरूप पवित्रता और शांति का संदेश देता है।

इस दिन भक्त सुबह और शाम मां ब्रह्मचारिणी की आरती करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं। पूजा में फूल, धूप, दीप और भोग अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं मंगल की कामना की जाती है।

इस लेख में पढ़ें मां ब्रह्मचारिणी की आरती हिंदी में (Maa Brahmacharini Ki Aarti Lyrics in Hindi) और नवरात्रि के दूसरे दिन मां की भक्ति में मन लगाएं।

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।

मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

रखना लाज मेरी महतारी।

जय मां ब्रह्मचारिणी! जय माता दी! 🙏🌺

See also  मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि । Maa Brahmacharini ki Pooja Vidhi