Aaj Ki Tithi Today – Daily Panchang, Shubh Muhurat & Festival Details

आज की तिथि

तिथि (सूर्योदय के समय)
आज का पंचांग
पाँच अंगों वाला पंचांग
अगले 7 दिन की तिथि
तारीखवारतिथितिथि समाप्तिनक्षत्र
तिथि के बारे में जानकारी

तिथि हिन्दू पंचांग की मूल इकाई है। सूर्य और चन्द्रमा के बीच 12 अंश की दूरी बढ़ने में जितना समय लगता है, उसे एक तिथि कहते हैं। एक चान्द्र मास में 30 तिथियाँ होती हैं: शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा से पूर्णिमा तक 15 और कृष्ण पक्ष में प्रतिपदा से अमावस्या तक 15।

पूजा, व्रत और पर्व की तिथि तय करते समय सामान्यतः उदया तिथि, यानी सूर्योदय के समय चल रही तिथि, देखी जाती है। इसी कारण ऊपर की तालिका में तिथि सूर्योदय के समय के अनुसार दिखाई गई है।

तिथि क्या होती है?

सूर्य और चन्द्रमा के बीच हर 12 अंश के अन्तर पर एक नई तिथि शुरू होती है। अमावस्या के बाद चन्द्रमा जैसे-जैसे सूर्य से आगे बढ़ता है, तिथियाँ बदलती जाती हैं।

एक तिथि कितने घण्टे की होती है?

तिथि की अवधि बराबर नहीं होती। चन्द्रमा की गति घटती-बढ़ती रहती है, इसलिए एक तिथि लगभग 19 से 26 घण्टे तक की हो सकती है। इसीलिए कभी-कभी एक तिथि दो दिन तक या एक दिन में दो तिथियाँ आ जाती हैं।

शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में क्या अन्तर है?

अमावस्या से पूर्णिमा तक चन्द्रमा बढ़ता है, इसे शुक्ल पक्ष कहते हैं। पूर्णिमा से अमावस्या तक चन्द्रमा घटता है, इसे कृष्ण पक्ष कहते हैं।

See also  आज का अभिजित मुहूर्त: शुभ समय, महत्व और नियम
उदया तिथि क्या है?

जो तिथि सूर्योदय के समय चल रही हो, उसे उदया तिथि कहते हैं। अधिकांश व्रत और पर्व में उसी को मान्यता दी जाती है। कुछ व्रतों में दिन के किसी विशेष समय की तिथि देखी जाती है, इसलिए पंचांग या पंडित से पुष्टि करना अच्छा रहता है।

क्या यह समय स्थानीय पंचांग से मेल खाता है?

गणना खगोलीय सूत्रों और लाहिरी अयनांश पर आधारित है। चुने गए शहर के सूर्योदय के अनुसार समय निकलता है, इसलिए स्थानीय पंचांग से कुछ मिनट का अन्तर हो सकता है।

गणना: चन्द्रमा और सूर्य की स्थिति से तिथि, नक्षत्र, योग और करण निकाले गए हैं (लाहिरी अयनांश)। सूर्योदय और सूर्यास्त आपके चुने शहर के अनुसार हैं। विशेष तिथि का संकेत केवल सूचना के लिए है; व्रत और पर्व की सही तारीख के लिए स्थानीय पंचांग या पंडित से परामर्श लें। Bhaktakotee.com

हमें विश्वास है कि आपका शहर सूची में उपलब्ध होगा। फिर भी, यदि आपको अपना शहर नहीं मिल रहा है, तो कृपया हमें bhaktakotee@gmail.com पर ईमेल करें।

✉ हमें ईमेल करें