माता शैलपुत्री भजन हिंदी में । Mata Shailaputri Bhajan in Hindi

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। माता की भक्ति में लीन होने और वातावरण को भक्तिमय बनाने के लिए यहां पढ़ें मां शैलपुत्री के प्रसिद्ध भजन हिंदी लिरिक्स में (Maa Shailputri Bhajan Lyrics in Hindi)। इन भक्तिमय भजनों के माध्यम से मां शैलपुत्री का स्मरण करें और नवरात्रि के पावन पर्व को श्रद्धा के साथ मनाएं।

जय माँ शैलपुत्री प्रथम, दक्ष की हो संतान।
नवरात्रे के पहले दिन करें आपका ध्यान ॥

अग्नि कुण्ड में जा कूदी, पति का हुआ अपमान।
अगले जनम में पा लिया शिव के पास स्थान ॥

राजा हिमाचल से मिला पुत्री बन सम्मान।
उमा नाम से पा लिया देवों का वरदान ॥

सजा है दाये हाथ में संघारक त्रिशूल।
बाए हाथ में ले लिया खिला कमल का फूल ॥

बैल है वाहन आपका, जपती हो शिव नाम।
दर्शन ने आनंद मिले अम्बे तुम्हे प्रणाम ॥

नवरात्रों की माँ, कृपा कर दो माँ।
जय माँ शैलपुत्री, जय माँ शैलपुत्री ॥