मां शैलपुत्री की आरती हिंदी में | Maa Shailputri Ki Aarti Lyrics in Hindi

Maa Shailputri Ki Aarti Lyrics in Hindi: आज नवरात्रि के पहले दिन आज माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की जा जाती है। मां शैलपुत्री का यह पावन और सरल स्वरूप भक्तों के सभी कष्टों को दूर करने वाला माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आरती का विशेष महत्व होता है। आइए यहाँ पढ़ें माँ शैलपुत्री की आरती हिंदी में । (Maa Shailputri Aarti in Hindi)

शैलपुत्री मां बैल असवार।

करें देवता जय जयकार।।

शिव शंकर की प्रिय भवानी।

तेरी महिमा किसी ने ना जानी।।

पार्वती तू उमा कहलावे।

जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।।

ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू।

दया करे धनवान करे तू।।

सोमवार को शिव संग प्यारी।

आरती तेरी जिसने उतारी।।

उसकी सगरी आस पुजा दो।

सगरे दुख तकलीफ मिला दो।।

घी का सुंदर दीप जला के।

गोला गरी का भोग लगा के।।

श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं।

प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।।

जय गिरिराज किशोरी अंबे।

शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।।

मनोकामना पूर्ण कर दो।

भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।।