मां कूष्मांडा की आरती । Maa Kushmanda ki Aarti

Maa Kushmanda Aarti in Hindi: मां कूष्मांडा की आरती नवरात्रि के चौथे दिन गाई जाने वाली भक्ति-स्तुति है। मान्यता है कि देवी ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी, इसीलिए उन्हें ब्रह्मांड की जननी कहा जाता है। यहां पढ़ें पूरी आरती।
कूष्मांडा जय जग सुखदानी।

मुझ पर दया करो महारानी॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली।

शाकंबरी माँ भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे ।

भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा।

स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदंबे।

सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा।

पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

माँ के मन में ममता भारी।

क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा।

दूर करो माँ संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।

मेरे तुम भंडारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए।

भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

जय माता दी!

See also  मां चंद्रघण्‍टा की आरती | Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics in Hindi